फिल्मों से अलविदा ले रही हैं वहीदा, बिकनी नहीं पहन पाईं इसका दुख नहीं!

गाईड, प्यासा, कागज के फूल, चौंदहंवी का चांद जैसी खूबसूरत और यादगार फिल्मों का हिस्सा रही जानी मानी अदाकारा वहीदा रहमान आखिरकार फिल्म जगत को अलविदा कहना चाहती हैं। वहीदा रहमान जी का कहना है कि वो अब और फिल्में नहीं करना चाहतीं क्योंकि उन्हें लगता है कि अब विदा लेने का सही वक्त आ गया है। वहीदा रहमान जी ने ये बात हाल ही में अपनी जीवनी कनवर्सेशन विद वहीदा के लॉंच पर कही। वहीदा जी ने मीडिया से बात की और साथ ही इन बातों के दौरान अपनी जिंदगी और करियर से जुड़ी कई बातें भी शेयर कीं। वहीदा जी ने बिकनी ना पहनने के पीछे की वजह बताई और कहा कि वो फिल्मों में कपड़े अपने मनमुताबिक पहना करती थीं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बिकनी में वो खुद को कंफरटेबल नहीं महसूस करती थीं इसलिए उन्होंने कभी नहीं पहनी।

विश्वरुपम 2 होगी वहीदा जी की आखिरी फिल्म।

वहीदा रहमान जी ने बताया कि वो जब भी फिल्में साइन करती थीं तो पहले ये शर्त रखती थीं कि वो उन कपड़ों को नहीं पहनेंगी जिनमें उन्हें कंफरटेबल ना महसूस हो। बिकनी पहनने के लिए भी जब उन्हें ऑफर किया गया था तो उन्हें लगा कि वो बिकनी में अच्छी नहीं दिखेंगी। उनकी काया उस हिसाब से नहीं है इसलिए उन्होंने कभी बिकनी नहीं पहनी। हालांकि इस बात का उन्हें कोई अफसोस नहीं है। वहीदा जी साड़ियों और सूट में ही अपनी फिल्मों में नज़र आईं। हालांकि उनकी समकालीन अभिनेत्रियों जैसे शर्मीला टैगोर जरुर बिकनी में नज़र आई थीं लेकिन वहीदा जी ने कभी भी बिकनी पहनने के बारे में नहीं सोचा।

वहीदा रहमान की जीवनी में उनके जीवन से जुड़ हर एक पहलू पर रौशनी डाली गयी है। हालांकि वहीदा रहमान जी ने गुरुदत्त के साथ अपने रिश्ते के बारे में किसी भी तरह की बात करने से इंकार कर दिया लेकिन खबरों के अनुसार वहीदा रहमान ने गुरुदत्त के साथ तीन साल का कॉंट्रेक्ट साइन किया था। उस दौरान भी वहीदा जी ने गुरुदत्त के सामने ये शर्त रखी थी कि वो वही कपड़े पहनेंगी जो उन्हें पसंद होंगे। खैर वहीदा जी का कहना है कि ये सही मौका है फिल्मों से अलविदा कहने का। अब वो किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X