23 अगस्त को प्रदर्शित होगी विवेकानंद पर बनी फिल्म
स्वामी विवेकानंद के जीवन पर बनी फिल्म 23 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। थियेटर अभिनेता दीप भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी, भट्टाचार्य ने फिल्म में विवेकानंद की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वह बेसब्री से अपनी पहली फिल्म के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। उत्पल सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म का नाम 'द लाइट : स्वामी विवेकानंद' है। फिल्म में विवेकानंद के जीवन के अलग अलग दौर और पहलुओं को दिखाया गया है।

भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया, "गुजरात में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए फिल्म का विशेष प्रदर्शन रखा गया था। उन्हें फिल्म काफी पसंद आई। फिल्म 23 अगस्त को प्रदर्शित हो रही है।"
(जरूर पढ़ें : अभिमान है युवा होने का? और नरेन्द्र से रूबरू मोदी)
उन्होंने आगे कहा, "मैंने फिल्म की मुख्य भूमिका के लिए ऑडीशन दिया था। मुझे इस खूबसूरत फिल्म का हिस्सा बनने का अवसर मिला। मैं पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर हूं और थियेटर से ताल्लुक रखता हूं। लेकिन अभिनय के लिए मैंने सब छोड़ दिया। मुझे उम्मीद है कि फिल्म कामयाब होगी मेरे लिए भाग्यशाली साबित होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











