..................... Vivek Oberoi supports Narendra Modi, calls him karma yogi and the country needs him. - Hindi Filmibeat

विवेक ने पढ़े मोदी के कसीदे, बताया विकास पुरूष और कर्मयोगी

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां उस समय और बढ़ जाती हैं जब फिल्मी सितारें बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार का हिस्सा बनते हैं। इन दिनोंं चुनावी मौसम को औऱ गर्म किया है अभिनेता विवेक ओबरॉय ने जो कि इस समय बीजेपी के पीएम उम्मीदवार मोदी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

मोदी जी बोलते कम और करते ज्यादा हैं

मोदी की तारीफ करते हुए विवेक ने कहा कि "मुझे लगता है कि आज देश को नरेंद्र मोदी की जरूरत है। वह विकास पुरुष हैं। उन्होंने गुजरात में अपना काम साबित किया है। लोग उनके खिलाफ सवाल खड़े कर रहे हैं, लेकिन मेरे ख्याल से मोदी जी बोलते कम और करते ज्यादा हैं।"

विनोद खन्ना भी देख रहे हैं जीत के सपने...

"आपको बॉलीवुड को एक समुदाय के रूप में नहीं देखना चाहिए, हर कोई अलग-अलग है। मैं सबसे यही अपील करना चाहता हूं कि स्वयं को एक समूह जैसे हिंदू, मुस्लिम या दलित की विचारधारा से न जोड़ें। ऐसी राजनीति अब रुकनी चाहिए। जाति को वोट न करें, वोट जरूर करें। वह कर्मयोगी हैं"

मालूम हो कि विवेक ओबरॉय आज मोदी और भाजपा की जजमकर तारीफें कर रहे हैं लेकिन दो साल पहले जब यूपी में चुनाव होने वाले थे तो विवेक ओबरॉय ने जमकर बीजेपी को कोसा था और रालोद का प्रचार किया था। गौरतलब है कि मुंबई में 24 अप्रैल को चुनाव होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X