पर्दे पर मोदी बनेंगे विवेक ओबरॉय.. तैयारी शुरू
जहां फिल्म में यंग रोल विवेक करेंगे वहीं मोदी के युवावस्था के बाद की भूमिका परेश रावल निभायेंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। कहा जा रहा है मोदी के नाम का ऑफर मिलने से विवेक काफी खुश हैं और उन्होंने इस रोल के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में मोदी के बचपन से लेकर राजनीति के अब तक के सफर को दिखाया जायेगा।
परेश रॉवल निजी जिंदगी में भी मोदी के काफी प्रशंसक रहे हैं उन्होंने तो गुजरात विधानसभा चुनाव में मोदी के लिए प्रचार भी किया था। इसलिए उन्हें तो मोदी का रोल निभाने में खासा परेशानी नहीं होगी लेकिन विवेक के बारे में कहा जा रहा है वह अभी से ही होमवर्क में जुड़ गये हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।
मालूम हो कि साल 2013 विवेक ओबरॉय के लिए खुशियां ही खुशियां लेकर आया है जहां वहा साल की शुरूआत में पापा बनें वहीं उनकी लंबे अरसे बाद कोई फिल्म बॉक्सऑफिस पर हिट हुई। उनकी मस्ती फिल्म ने जहां सौ करोड़ का बिजनेस किया वहीं उनका फिल्म 'कृष 3' में निभाया 'काल' का चरित्र लोगों के नजर में अमर हो गया। उम्मीद करते हैं कि मोदी का रोल भी वह पर्दे पर बखूबी निभायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
