विवेक को याद आया बचपन का प्यार

By Jaya Nigam

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबराय इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए लगातार नये-नये नुस्खे आजमाते दिख रहे हैं। कभी वह अचानक अपने पुराने संबंधों की बात करने लगते हैं , कभी ये बताने लगते हैं कि अभी भी वह अकेले हैं और जल्द ही किसी को अपनी जिंदगी में लाने के लिए बेताब हैं। अब विवेक ने लोगों की याद से ओझल ना होने के लिए ट्विटर का हाथ थामा है लेकिन दिक्कत की बाद तो यह है कि विवेक के पास कहने के लिए कुछ भी नया नहीं है।

सलमान-ऐश-विवेक लवट्रैंगल एनालिसिस
मसलन उनके पास ऐसा कुछ भी नया नहीं है(अपने काम के बारे में ) जिसे वह लोगों को बता सकें। तो उन्होने दूसरा रास्ता चुन लिया अब विवेक लोगों को ट्विटर पर ये बता रहे हैं कि कैंसर ने उनसे उनका पहला प्यार छीन लिया था। उन्होंने लिखा है कि जब वह 18 वर्ष के थे तब उनकी दोस्त की मौत कैंसर की वजह से हो गई थी। विवेक ट्विटर पर किये गए अपे कमेंट में बताते हैं कि "जब मैं 18 वर्ष का था, तब मैंने अपना पहला प्यार खोया। मेरी बचपन की प्यारी दोस्त की मौत कैंसर की वजह से 13 वर्ष की उम्र में हो गई थी।"

वैसे विवेक बताना ये चाहते हैं कि वह 'कैंसर रोगी सहयोग संगठन" के ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी दिवंगत दोस्त के लिए उन मरीजों की सहायता कर रहे हैं, जो कैंसर का इलाज नहीं करा सकते हैं। अब तो आप भी समझ गए होंगे कि अचानक विवेक को अपने बचपन के प्यार की याद क्यों सता रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X