सलमान-ऐश-विवेक लवट्रैंगल एनालिसिस

By Staff

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से अपने ब्रेक-अप के बाद फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय अब शादी करने के लिए बेचैन हो रहे हैं। शायद इस मामले में भी उनकी प्रेरणा स्रोत ऐश्वर्या ही हैं। सलमान से अलगाव के बाद ऐश की जिंदगी में विवेक आए थे। ऐश ने कभी भी विवेक से अपने संबंधों को स्वीकार नहीं किया। लेकिन विवेक ऐश से एकतरफा प्यार करते रहे। और तो और सलमान से उन्होने ऐश की वजह से झगड़ा भी कर लिया। बात मीडिया में आ गयी।

सलमान, ऐश की लवस्टोरी में विवेक की इस एंट्री ने बॉलीवुड गुरुओं को अच्छा मसाला दे दिया। ऐश की निजी जिंदगी कब सार्वजनिक हो गयी उन्हे खुद नहीं पता चला। ऐश ने इस घटना के लिए विवेक को कभी माफ नहीं किया और उनसे अपने रिश्ते पूरी तरह खत्म कर लिए। इन्ही हालातों में अभिषेक जो कि पहले से ऐश के प्यार में पड़े थे उन्होने ऐश को प्रपोज कर दिया। ऐश को शायद इन मुश्किल हालातों से निकलने का सबसे आसान तरीका यही लगा और उन्होने ने भी शादी के लिए हामी भर दी।

ऐश और अभि अब अपनी दुनिया में खुश हैं। सलमान से अलग हो कर ऐश पूरी तरह अपने आप में बिजी हैं। दूसरी ओर सलमान भी कैट के साथ इन्वॉल्व हो गये। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने संबंधों पर शादी की मुहर नहीं लगायी है। लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे के साथ हैं। इस पूरे लव ट्रैंगल में बरबाद हुए उस समय के उभरते हुए अभिनेता विवेक ओबेराय।

उनका फिल्मी करियर उस समय से अब तक धरातल पर है। सलमान से उनके रिश्ते आज दिन तक खराब हैं। विवेक सलमान के सामने पड़ते ही उनसे आंखें चुराते हैं। सलमान ने विवेक को अब तक माफ नहीं किया है। दूसरी ओर ऐश तो विवेक की ओर देखती भी नहीं हैं। ऐसे में विवेक पूरी तरह अकेले पड़ गए हैं।

अब वह मां-बाप की पसंद की हुई लड़की से शादी कर अपना अकेलापन मिटाना चाहते हैं। वह कहते हैं कि अब तक मेरे समर्पण को मेरे जीवन में आयी किसी लड़की ने नहीं समझा लेकिन मुझे उम्मीद है कि मम्मी पापा जिस लड़की को मेरे लिए पसंद करेंगे वही मेरे सपनों की मल्लिका होगी और मुझे पूरी तरह समझेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X