विवेक अग्निहोत्री और पुष्पा के निर्देशक सुकुमार ने मिलाया हाथ, कुछ बड़ा लाने की तैयारी!

'द कश्मीर फाइल्स' और 'द ताशकंद फाइल्स' जैसी सफल फिल्मों के निर्देशक, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अब पुष्पा निर्देशक सुकुमार और द कश्मीर फाइल्स के निर्माता अभिषेक अग्रवाल के साथ हाथ मिलाकर अपने अलगे बड़े सहयोग की तरफ इशारा किया है।
हाल में विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया पर पुष्पा के निर्देशक सुकुमार और निर्माता अभिषेक अग्रवाल के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "सिनेमा के साथ भारत को एकजुट करना है। डिटेल्स सून.. गेस? सुकुमार (निर्देशक, #Pushpa) + अभिषेक अग्रवाल (निर्माता, #TheKashmirFiles) + योर्स ट्रूली (#TheKashmirFiles)"
यह निश्चित रूप से पूरी इंडस्ट्री के लिए एक बड़े आश्चर्य के रूप में आया है कि ये तीन लोकप्रिय लोग एक परियोजना के लिए एक साथ आए हैं जो अपने आप में एक बड़ी बात है। विवेक रंजन अग्निहोत्री जहां द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी कुछ दमदार फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, वहीं निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने द कश्मीर फाइल्स और कार्तिकेय 2 जैसी फिल्में दी हैं, वहीं सुकुमार ने अपनी ब्लॉकबस्टर पुष्पा:द राइज के साथ देश पर राज किया है।
विवेक अग्निहोत्री के पोस्ट पर ट्विटर यूजर ने लिखा, "भारतीय सिनेमा को पहले से ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए आप सभी को शुभकामनाएं".. दूसरे ने लिखा, "वाह सिनेमा असली रत्न एक साथ।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "शानदार संयोजन! सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद है.."


Click it and Unblock the Notifications