विशाल ने इमरान को मटरू बनाया
जी हां हम बात कर रहे हैं इमरान खान, अनुष्का शर्मा और पंकज कपूर की। जिन्होंने कहा कि विशाल ने बेहतरीन काम करवाया उन लोगों से और एक नायाब फिल्म बनायी है। उम्मीद करते हैं कि लोगों को फिल्म जरूर अच्छी लगेगी।
इमरान ने कहा वो एक हरियाणवी को रोल अदा कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि फिल्म में जिस गंवई की भूमिका उन्होंने निभायी है वो इमरान नहीं बल्कि विशाल की मेहनत के कारण बन पाया पाया है। उन्होंने ने ना तो आज तक हरियाणा देखा था और ना ही बोली सुनी थी लेकिन विशाल को भरोसा था कि वो ऐसा कर पायेंगे। विशाल ने उन्हें हरियाणा कल्चर के बारे में बताया, लोगों से मिलवाया और स्पेशल क्लास दिया जिसकी वजह से इमरान मटरू बन पाया।
मालूम हो कि इमरान ने फिल्म में एक पढ़े-लिखे गंवई की भूमिका निभायी है जिसे मंडोला यानी पंकज कपूर की बेटी बिजली यानी अनुष्का शर्मा से प्यार हो जाता है लेकिन मंडोला को यह पसंद नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












