मटरु की बिजली का मंडोला- प्रिव्यू

साल 2012 की मोस्ट अवेटड फिल्म है। फिल्म में 'मटरु की बिजली का मंडोला' फिल्म का निर्देशन किया है फिल्म के निर्देशक हैं विशाल भारद्वाज और फिल्म का निर्माण किया है अजय देवगन, विशाल भारद्वाज और कुमार मंगत ने। फिल्म में गीत लिखे हैं गुलजार ने और साथ ही इसके सिंगर हैं शंकर महादेवन, मोहित चौहना, रेखा भारद्वाज और सुखविंदर सिंह। फिल्म में तीन किरदार हैं मटरु, बिजली और मंडोला। मटरु के किरदार में हैं इमरान खान, बिजली की भूमिका निभाई है अनुष्का शर्मा ने और मंडोला बने हैं पंकज कपूर। अन्य कलाकारों में शबाना आजमी हैं चौधरी देवी, आर्या बब्बर बने हैं बादल और साथ ही रवि किशन के साथ नवनीत निशान भी छोटी भूमिका में नज़र आएंगे।

फिल्म की कहानी मटरु (इमरान खान) के इर्द गिर्द घूमती है जो कि अपने प्यार बिजली (अनुष्का शर्मा) की तलाश में मंडोला गांव पहुंचता है। यह गांव हरियाणा का एक छोटा सा गांव है। फिर एंट्री होती है मंडोला (पकंज कपूर) की। मंडोला अफनी दारू और अपनी बेटी बिजली से बेहद प्यार करता है। मटरु की एंट्री से मंडोला और अनुष्का बेहद हैरान होते हैं लेकिन मटरु दोनों के साथ काफी अच्छी बॉडिंग बना लेता है। मंडोला चाहता है कि उसकी बेटी बिजली की शादी गांव के एक बहुत ही मजबूत राजनीतिज्ञ चौधरी देवी के बेटे (आर्या बब्बर) से हो।

बिजली अपने पिता की खुशी के लिए बादल से शादी करने को तैयार हो जाती है। मटरु अपने प्यार बिजली को पाने की भरपूर कोशिश करता है और इसके दौरान फिल्म की कहानी कई सारे ट्विस्टस और टर्नस से गुजरती है। मटरु, बिजली और मंडोला की जिंदगी में कई सारे हंसी और दुख भरे पल आते हैं और इन पलों को देखकर आप भी हंसे बिना ना रह पाएंगे। फिल्म में एक और मुख्य किरदार है गुलाबो (भैंस) गुलाबो सिर्फ मंडोला को ही दिखती है और मंडोला गुलाबो से अपनी हर बात शेयर करता है। अब मटरु क्या अपनी बिजली को पाने में सफल होता है ये जानने के लिए जरुर देखें मटरु की बिजली का मंडोला।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X