अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का और बेटी वामिका की प्यारी सी फोटो- लिखा खास नोट
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विराट कोहली ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। विराट ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के साथ अपनी बेटी वामिका की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। साथ ही दोनों के लिए महिला दिवस पर खास एक नोट भी शेयर किया है। बता दें, इसी साल 11 जनवरी को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है।
Recommended Video
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें अनुष्का वमिका को गोदी में लेकर उनके साथ खेलती दिख रही हैं।

तस्वीर के साथ विराट ने लिखा- "किसी बच्चे को जन्म देते हुए देखना सिहराने वाला, अविश्वसनीय और ज़बरदस्त अनुभव है। जब आप इसे देखते हैं, तब आप एक औरत की असली ताक़त और दिव्यता को समझते हैं और तब समझ में आता है कि ईश्वर ने उनके भीतर जीवन की रचना क्यों की है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वो पुरुष के मुकाबले कहीं अधिक मजबूत हैं। मेरे जीवन की सबसे मजबूत और सबसे करुणामयी महिला.. को हैप्पी वुमैनंस डे.. और उसे भी जिसे बड़ी होकर अपनी मां की तरह बनना है। दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं।"
आमिर खान और एली अवराम की रोमांटिक तस्वीर वायरल- 'हरफनमौला' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज


Click it and Unblock the Notifications











