आमिर खान और एली अवराम की रोमांटिक तस्वीर वायरल- 'हरफनमौला' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
टी-सीरीज ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'कोई जाने ना' के गाने 'हरफनमौला' का लुक शेयर किया है। यहां आमिर खान और एली अवराम रोमांटिक अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर वायरल हो चुकी है। इस गाने को 10 मार्च को रिलीज किया जाएगा। बता दें, पिछले दिनों फिल्म के सेट से आमिर- एली का डांस वीडियो भी वायरल हो गया था।
फिल्म 'कोई जाने ना' से आमिर खान के दोस्त अमीन हाजी निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं और कुणाल कपूर लीड रोल में हैं। यह एक साइकलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है।

आमिर खान के इस अंदाज को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। पिछले दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग से समय निकालकर आमिर खान ने इस गाने की शूटिंग की थी। खास बात है कि अभिनेता ने खुद इस गाने के लिए अपना लुक डिज़ाइन किया है।


Click it and Unblock the Notifications











