विराट-अनुष्का: कुछ कुछ होता है...तो अब बोल भी दो ...
वैसे तो अनुष्का की ओर से हमेशा कहा गया है कि वह और विराट केवल दोस्त हैं लेकिन जिस तरह से दोनों के बीच में नजदीकियां देखी जा रही हैं उसे देखकर तो लगता नहीं कि दोनों का रिश्ता केवल दोस्ती का है।
खबर है कि दक्षिण अफ्रिका से लौटने के बाद सीधे विराट कोहली अनुष्का शर्मा के घर मुंबई गये औऱ दोनों ने नये साल का जश्न साथ में मनाया। अनुष्का की स्पेशल गाड़ी विराट कोहली को एयरपोर्ट पर लेने आयी थी। विराट मंगलवार की रात से बुधवार शाम तक अनुष्का के घर पर रहे, उसके बाद वह अपने परिवार वालों से मिलने के लिए दिल्ली की ओर रवाना हुए।
इससे पहले भी जब विराट कोहली, दक्षिण अफ्रिका जा रहे थे तो भी वह स्पेशली अनुष्का से मिलने आये थे। अनुष्का अंधेरे में और अकेले में विराट से मिलने आयी थीं। दोनों ने एक-दूसरे को किस भी किया था।
मालूम हो कि वैसे तो दोनों ने हेड एंड शोल्डर का साथ में एड किया है लेकिन बावजूद इसके दोनों के बीच में ज्यादा नजदीकियां भी देखी जा रही है। यहां सोचने वाली बातयह है कि क्रिकेट के मैदान पर अच्छे-अच्छे बॉलरों के छक्के चुराने वाले विराट कोहली अपनी लाइफ के इस महत्वपूर्ण मसले पर चुप्पी क्यों साधे हैं? आखिर अगर वाकई में उनके दिल में अनुष्का को लेकर कुछ कुछ होता है तो वह लोगों से खुलकर क्यों नहीं कहते हैं?


Click it and Unblock the Notifications
