क्या सच में.. अनुष्का-विराट के बीच कुछ चल रहा है?
आज एक बार फिर से क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच प्रेम की बातें आम हो रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं हॉट क्रिकेटर विराट कोहली और सेक्सी अनुष्का शर्मा की जिनके बीच आजकल रोमांस की खबरें आ रही हैं। वैसे तो दोनों ने हेड एंड शोल्डर का साथ में एड किया है लेकिन बावजूद इसके दोनों के बीच में ज्यादा नजदीकियां भी देखी जा रही है।
कहा तो यह भी जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने से पहले रविवार रात भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ पाए गए। यहां दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया।
फिल्मी पंडितों की बात माने तो विराट अक्सर अनुष्का के घर देखे जाते हैं। रविवार रात को दोनों को पार्किंग एरिया में साथ देखा गया था। लोगों का कहना था कि दोनों की बॉडी लैंग्वेज बता रही थीं कि दोनों के बीच में दोस्ती से ज्यादा कुछ है।
खैर इन बातों में कितनी सच्चाई है इस बारे में तो पता वक्त आने पर चल ही जायेगा लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी क्रिकेटर का दिल किसी बॉलीवुड हसीना पर आया हो। इससे पहले भी कई क्रिकेट सितारे, बॉलीवुड हसीनाओं के प्रेम में फंस चुके हैं। इनमें से तो कई शादी के बंधन में बंध गये तो कई केवल प्रेम-प्रसंग और गॉसिप के बाजार तक ही सीमित रहे ।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications