अरे अनुष्का के विराट की बांहों में इलियाना कैसे?
एड शूट के लिए अनुष्का के पास डेट्स नहीं हैं
तो दोस्तों ज्यादा परेशान मत होईये.. हम आपकी परेशानी दूर कर देते हैं। दरअसल हेड एंड शोल्डर के विज्ञापन में अब विराट कोहली संग अनुष्का शर्मा नहीं बल्कि आज की नई युवा सनसनी इलियाना डीक्रूज नजर आयेंगी।
विराट-अनुष्का के अफसाने बहुत लेकिन शायद प्यार अब हुआ है..
क्योंकि एड शूट के लिए अनुष्का के पास डेट्स नहीं हैं इसलिए अनुष्का की जगह इलियाना को जगह दी गयी है। इसलिए अब विज्ञापन में विराट की बांहों में अनुष्का नहीं इलियाना दिखायी देंगी।
गौरतलब है कि हेड एंड शोल्डर के विज्ञापन के बाद ही विराट-अनुष्का में नजदीकियां बढ़ गयी हैं, दोनों दोस्त बनें और आज कल तो दोनों को प्रेमी-प्रेमिका के नाम से संबोधित किया जा रहा है। फिलहाल दोनों के रिश्तों पर गॉसिप का बाजार गर्म है।
ऐसे में इलियाना का विराट के साथ विज्ञापन में दिखना विराट के लिए तो नहीं उनके खुद के लिए काफी चैलेंजिग होने वाला है कि क्योंकि ना चाहते हुए भी लोग जब उन्हें विराट संग देखेंगे तो उनकी तुलना अनुष्का से करने लग जायेंगे, ऐसे में इलियाना के लिए मामला थोड़ा सा गड़बड़ हो सकता है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/GjXN2Mo8wyI?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
