तो शाहरूख ने उगलवा ही लिया कि अनुष्का ही हैं विराट की ड्रीम-गर्ल

चौंकिये नहीं.. यही सही है.. बॉलीवुड और सिनेमा के नये प्रेम पंक्षी बनें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर काफी बात-चीत हो रही हैं।

लोगों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे संग डेटिंग कर रहे हैं लेकिन दोनों ही सार्वजनिक रूप से इस बात को स्वीकार नहीं रहे हैं। लेकिन जब रोमांस के बादशाह शाहरूख खान किसी के पीछे पड़ जायें तो अच्छे-अच्छों की बैंड बज जाती है और उन्हें सच उगलने में जरा भी देर नहीं लगती है।

तो विराट के दिल की रानी अनुष्का ही हैं

शाहरूख ने आईपीएल 7 की ओपनिंग सेरोमनी में सबके सामने विराट से उगलवा लिया कि उनके दिल की रानी अनुष्का शर्मा ही हैं। किंग खान ने मंगलवार रात को अबुधावी में आईपीएल गाला डिनर में स्टेज प्रस्तुति देते समय विराट कोहली को स्टेज पर बुलाया और उनका स्वयंवर रचा दिया। इसके लिए विराट के सामने शाहरूख ने कुछ लड़कियों की तस्वीरें रखीं और एक को चुनने के लिए कहा। जिसमें से एक बॉलीवुड की सेक्सी बाला अनुष्का शर्मा की थी।

जानिए विराट-अनुष्का की लवस्टोरी पर क्या कह रहे लोग?

विराट ने मौके का फायदा उठाया और अनुष्का शर्मा की फोटो चुनकर अपने इश्क का इजहार सरेआम कर दिया। हालांकि यह सब कुछ एक फन के तहत किया गया लेकिन इस फन ने लोगों को फिर से विराट-अनुष्का के बारे में बोलने का मौका दे दिया है। हालांकि जब विराट ने अनुष्का की फोटो चुनीं तो शाहरूख ने उनकी काफी खिंचाई की लेकिन विराट ने सिर झुकाकर लजाते हुए उनके हर मजाक पर मुस्कुराते हुए रिस्पांस किया।

मालूम हो कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों काफी करीब देखे जाते हैं। पिछले दिनों विराट, टी 20 विश्वकप के बाद ढाका से सीधे जोधपुर अनुष्का से मिलने पहुंच गये थे। लेकिन फिर भी दोनों पब्लिकली इस बात पर कमेंट करने से बचते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X