Exclusive: जानिए विराट-अनुष्का की लवस्टोरी पर क्या कह रहे लोग?
जहां अनुष्का मॉडलिंग और फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना नाम है और लोग उन्हें मिस सेक्सी कहते हैं वहीं विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम का ऐसा सितारा हैं जिसके एक इशारे पर आज की युवा पीढ़ी खासकर लड़कियां कुछ भी करने को तैयार हैं।
लोगों की नजर में अनुष्का-विराट परफेक्ट मैच हैं
दोनों ही को लेकर आज का यूथ काफी क्रेजी हैं और जब से दोनों के बारे में इश्क की बातें छपनी शुरू हुईं हैं तब से ही दोनों के बारे में लोग चटकारे लेकर बात करते देखे जा रहे हैं। ऐसी ही कुछ लोगों से वनइंडिया ने भी खासी बातचीत की।
जोधपुर में मीडिया से झूठ बोलकर मिले विराट-अनुष्का, होटल में गुजारी रात!
दिल्ली के वसंत विहार में रहने वाली यामिनी गौतम, जो कि बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं, ने वनइंडिया से कहा कि वो विराट कोहली को बहुत पसंद करती हैं। विराट का कोई भी मैच वो नहीं छोड़ती हैं औऱ मुझे उनकी पसंद अनुष्का भी काफी अच्छी लगती है। दोनों साथ में परफेक्ट दिखते हैं। अगर वाकई में दोनों का अफेयर है, तो यह अच्छी बात है, मैं तो कहती हूं कि फसाना बनने से पहले ही दोनों को खुलकर सच्चाई लोगों के सामने कह देनी चाहिए। आखिर प्यार किया तो डरना क्या?
कुछ ऐसी ही बातें नोएडा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अजय मेहरा ने भी कही हैं, जो कि अनुष्का को काफी पसंद करते हैं। अजय ने वनइंडिया से कहा कि अनुष्का काफी सेक्सी, हॉट और खूबसूरत हैं। वाकई में अगर वो विराट कोहली को लाइक करती हैं तो मैं कहूंगा कि वो ब्यूटी विद ब्रेन भी है। मुझे तो बेसब्री से इंतजार है कि इस खबर के रीयल होने का।
तो देखा आपने कि किस तरह से लोग विराट-अनुष्का के अफेयर को लेकर बातें कर रहे हैं। मालूम हो कि हेडएंड शोल्डर शैंपू के एड शूट के बाद लगातार विराट और अनुष्का को लेकर बातें हो रही हैं। दोनों को साथ में कई जगहों पर देखा जा रहा हैं।
लेकिन दोनों ही अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं। देखते हैं कि दोनों की चुप्पी कब टूटती है?


Click it and Unblock the Notifications












