जोधपुर में मीडिया से झूठ बोलकर मिले विराट-अनुष्का, होटल में गुजारी रात!

भले ही टी-20 विश्वकप का खिताब भारत के हाथ से फिसल गया हो लेकिन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट विराट कोहली का नशा लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। लेकिन शायद विराट के दिलो-दिमाग पर अनुष्का शर्मा का नशा हॉवी है तभी तो भारत लौटने के बाद वो सीधे अनुष्का शर्मा से मिलने जोधपुर पहुंच गये क्योंकि इस समय अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म 'एनएच 10' की शूटिंग के लिए जोधपुर में डेरा जमायी हुईं हैं।

क्रिकेट-बॉलीवुड के नये इश्कजादे अनुष्का-विराट!

विराट के लिए अनुष्का एक दिन पहले ही जोधपुर पहुंच गयीं। विराट ढाका से सीधे भारत की राजधानी दिल्ली पहुंचे उसके बाद सीधे ही जोधपुर। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि विराट की फ्लाइट पहले जोधपुर पहुंच गयी थी और उनके पहुंचने के एक घंटे बाद अनुष्का की फ्लाइट पहुंची थी। इस बीच एक घंटे विराट ने अनुष्का के लिए वीआईपी एरिया में इंतजार किया, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विराट की बेताबी का अंदाजा उन्हें देखकर बड़ी आसानी से लगाया जा सकता था।

विराट कोहली मुंबई में अनुष्का शर्मा के मेहमान बन चुके हैं

अनुष्का के पहुंचने के बाद दोनों सीधे खेजड़ला फोर्ट चले गये और पूरी रात दोनों साथ रहे। इस बीच दोनों की ओर से मीडिया से कहा गया कि दोनों किसी एड की शूटिंग के लिए खेजड़ला फोर्ट गये थे लेकिन बाद में पता चला कि लोगों की बातों से बचने के लिए दोनों की ओर झूठ बोला गया था।

पिछले पांच दिनों से अनुष्का के घर रात गुजार रहे हैं विराट कोहली?

अब जब दोनों एक-दूसरे को इतना पसंद करते हैं तो फिर दोनों मीडिया और लोगों के सामने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकारते क्यों नहीं हैं? यह सवाल हर कोई जानना चाहता है। इससे पहले भी विराट कोहली मुंबई में अनुष्का शर्मा के मेहमान बन चुके हैं, विराट पूरे पांच दिन तक अनुष्का के घर पर रूके थे।

यही नहीं अनुष्का, न्यूजीलैंड दौरे पर जब टीम इंडिया थीं तो विराट से मिलने के लिए वहां पहुंच गयी थीं। दोनों की सड़कों पर साथ घूमते हुए फोटे भी लीक हो गयी थी। बावजूद इसके दोनों ही अपने रिश्तों को लोगों से छुपा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X