अनुष्का के होठों पर विराट को गुस्सा आया
हालांकि अनुष्का और विराट कोहली दोनों ने ही इस टॉपिक पर अपनी जुबान खोली नहीं है लेकिन मौके-बेमौके दोनों ऐसा कुछ कर जाते हैं जिसकी वजह से दोनों के रिश्तों को लेकर लोग बातें करने ही लगते हैं।
मैदान में अच्छे-अच्छों की ताल ठोंकने वाले विराट कोहली मीडिया के सामने उस समय भड़क उठे जिस समय उनसे किसी पत्रकार ने अनुष्का की लिप सर्जरी के बारे में पूछ लिया था।
अनुष्का की लिपसर्जरी का जिक्र आते ही विराट का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह गुस्से में बोले कि इसका जवाब तो अनुष्का ही दे सकती हैं, वैसे भी यह उनका निजी मामला है औऱ किसी के निजी बातों पर मैं कमेंट नहीं करता।
क्रिकेट-बॉलीवुड के नये इश्कजादे अनुष्का-विराट!
अनुष्का शर्मा हाल ही में रविवार को प्रसारित होने वाले शो कॉफी विद करण... में बतौर गेस्ट हाजिर हुई थीं, उनके साथ आये थे फिल्ममेकर अनुराग कश्यप। शो में अनुष्का को देखकर हर कोई हैरान हो गया था।
शो में अनुष्का के होठों के शेप काफी अलग दिख रहे थे जिसकी वजह से लोगों का कहना शुरू कर दिया था कि शायद अनुष्का ने सुंदर दिखने के लिए अपने होठों की सर्जरी करवाई है। लेकिन इस सर्जरी से वो सुंदर दिखने के बजाय अजीब से नजर आ रही हैं। इस बारे में लोगों ने ट्विटर और फेसबुक पर अनुष्का का काफी मजाक भी उड़ाया है।
जिस पर अनुष्का ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि पिछले काफी समय से मैं देख रही हूं कि लोग मेरे लिप्स को लेकर बेतूकी बातें कर रहे हैं जिसकी वजह से मैंने अब अपना मुंह खोला है।
मुझे नहीं लगता है कि मुझे किसी तरह की सर्जरी की जरूरत है, मैं जैसी हूं ठीक हूं लेकिन कुछ लोग अपने फायदे के लिए बेतूकी और बेसिर पैर की खबरें छाप रहे हैं। जो निहायत ही वाहियात है।


Click it and Unblock the Notifications












