क्रिकेट-बॉलीवुड के नये इश्कजादे अनुष्का-विराट!
हाल में दोनों की एक फोटो इंटरनेट पर लीक हुई है जो कि न्यूजीलैंड दौरे की है जिसमें विराट और अनुष्का दोनों हाथ में हाथ थामे चल रहे हैं। यह फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। तस्वीर से लोगों के दिमाग में एक बात घूम रही है कि क्या अनुष्का शर्मा, विराट के साथ पूरे टाइम न्यूजीलैंड दौरे पर थीं।अगर ऐसा है तो फिर वह लोगों के सामने अपने रिश्तों को स्वीकारने से क्यों घबराती हैं?
इससे पहले भी खबर आयी थी कि जब विराट दक्षिण अफ्रिका जा रहे थे तो भी वह स्पेशली अनुष्का से मिलने मुंबई उनके घर के पार्किंग मेंआये थे। अनुष्का अंधेरे में और अकेले में विराट से मिलने आयी थीं। दोनों ने एक-दूसरे को किस भी किया था। यही नहीं चर्चा यह भी थी कि दौरे से लौटने के बाद विराट दिल्ली अपने घर ना जाकर सीधे मुंबई एयरपोर्ट से अनुष्का के घर पर चले गये थे और वहां वह पांच दिन दिन रूके भी थे। विराट को लेने के लिए अनुष्का की प्राईवेट कार एयरपोर्ट आयी थी।
वैसे तो दोनों ने हेड एंड शोल्डर का साथ में एड किया है लेकिन बावजूद इसके दोनों के बीच में ज्यादा नजदीकियों की खबर से गॉसिप का बाजार गर्म है देखते हैं कि दोनों ही की ओर से इस मामले पर चुप्पी कब टूटती है फिलहाल तो लोग विराट-अनुष्का से जुड़ी हर खबर को बड़ा तवज्जो दे रहे हैं।
अनुष्का-विराट जैसे और भी हैं कई इश्कजादे


Click it and Unblock the Notifications
