रितेश खुद को देते हैं ये गिफ्ट क्योंकि आई बाबा के बिना No B'day
वो क्यूट हैं, वो सुलझे हुए हैं, वो स्मार्ट हैं और वो 36 साल के हैं। जी हां रितेश देशमुख जिन्हें देखते ही आपके चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है आज 36 साल के हो गए हैं। तुझे मेरी कसम से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले रितेश ने फिल्मों में अपने लिए अलग जगह बनाई और अब नेशनल अवार्ड के बाद रितेश मराठी इंडस्ट्री को रूल करते हैं। इंडस्ट्री में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो इतना सुलझा हो कि उसकी सबसे दोस्ती हो, पर रितेश हैं।
अपने जन्मदिन पर रितेश ने खुद को एक खास तोहफा दिया। अपने पिता स्व. विलासराव देशमुख की बर्थ डे विश। जी हां, रितेश ने ट्वीट करके बताया कि यह वीडियो मिलाप झावेरी ने चार साल पहले बनाई थी और रितेश इसे हर बर्थ डे पर देखते हैं। वीडियो में रितेश के पिता स्व.विलासराव देशमुख और आई उन्हें बर्थ डे विश करते हुए दिख रहे हैं। हुआ ना Best B'day Gift!


Click it and Unblock the Notifications












