11 REASONS: रितेश - जेनेलिया हैं बॉलीवुड के CUTEST मॉम - डैड
[तृषा गौड़] तेरे नाल लव हो गया जैसी फिल्म के भी अगर आप फैन हैं तो हम समझ गए हैं कि आप के अंदर बहुत बड़ा रोमांटिक कीड़ा है। क्योंकि रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूज़ा हैं ही इतने क्यूट के आप उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते।
इनकी लव स्टोरी दरअसल इनकी पहली ही फिल्म की तरह है। बचपन का प्यार जो धीरे धीरे उम्र के साथ 'रोमांस' में बदल गयाय़ एक इंटरव्यू में रितेश ने बताया कि वो और जेनेलिया पहली बार जब मिले तो जेनेलिया ने उन्हें इग्नोर कर दिया। क्योंकि रितेश CM के बेटे थे। अब बताइए ये भी कोई बात हुई भला।
रितेश और जेनेलिया दोनों एक दूसरे को साल 2003 से डेट कर रहे थे और इन्होंने साल 2012 में शादी की। दोनों ने 'तुझे मेरी कसम' और 'तेरे नाल लव हो गया' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। उन्हें सबसे प्यारे कपल के रूप में जाना जाता है।
अपने बेटे रियान के होने के बाद रितेश ने बेबी ब्रेक भी लिया है अपने बेटे और उसकी मम्मी का ध्यान रखने के लिए। उन्होंने शूट से दो हफ्तों की छुट्टी का leave एप्लीकेशन डायरेक्टर को सौंप दिया।
जानिए 11 कारण जिससे ये निभाते हैं अपना क्यूटेस्ट प्रॉमिस... अच्छे मॉम डैड बनने का। जितना क्यूट ये कपल है उतना क्यूट होने के लिए भी न बॉस टैलेंट चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











