बस 24 घंटे....और विद्या हो जायेंगी सिद्धार्थ की
बॉलीवुड कि डर्टी क्वीन ङर का बड़ी सफाई से करती हैं आप समझ गये होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां यहां बात हो रही है विद्या बालन की । जो बस 24 घंटो के बाद विद्या सिद्धार्थ राय कपूर बन जायेगी। जी हां लंबे अरसे से सिद्धार्थ से प्रेम करन वाली विद्या कल यानी 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जायेंगी।
हमेशा अपने रिश्ते पर चुप रहने वाले विद्या और सिद्धार्थ 11 दिसंबर को संगीत समारोह में पहली बार मीडिया के सामने आये और गर्मजोशी से लोगों से मुखातिब हुए। कांजिवरम सिल्क की साड़ी में विद्या बेहद ही हसीन लग रही थीं। खबर है कि दोनों लोग शुक्रवार को चेंबूर के मंदिर में शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों की ओर से इस शादी के बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं गया है। कहा जा रहा है कि विद्या शादी में डिजाइनर सव्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की गयी सिल्क की साड़ी पहनेंगी। विद्या की शादी का रिसेप्शन चेन्नई में होगा।
गौरतलब है कि फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन यूटीवी मोशन पिक्चर के सीईओ सिद्धार्थ राय कपूर के साथ वो लंबे अरसे से डेटिंग कर रही हैं। शादी के बाद विद्या सिद्धार्थ की तीसरी बीवी होंगी। सिद्धार्थ ने पहली शादी अपनी बचपन की दोस्त से की थी लेकिन फिर दोनों अलग हो गये। सिद्धार्थ की दूसरी पत्नी एक टेलीविजन प्रोड्यूसर थी जो तीन साल की शादी के बाद सिद्धार्थ से अलग हो गयी, ऐसे में विद्या सिद्धार्थ की जिंदगी की तीसरी औरत होंगी।


Click it and Unblock the Notifications
