Pics: देखिये कैसा रहा विद्या-सिद्धार्थ के संगीत का फंक्शन
आखिर कार करीना कपूर की हाईप्रोफाइल शादी के बाद अभिनेत्री विद्या बालन की शादी का दिन भी आ गया। खबर है कि विद्या और सिद्धार्थ कपूर 14 तारीख को शादी करने जा रहे हैं। शादी की तैयारी पूरी हो गयी है इसी सिलसिले में कल यानी मंगलवार को विद्या-सिद्धार्थ की शादी का संगीत हुआ जिसमें दोनों के केवल करीबी मित्र और रिश्तेदार शामिल हुए।
विद्या और सिद्धार्थ कपूर लंबे अरसे से डेटिंग कर रहे हैं। खबर है कि दोनों लोग शुक्रवार को चेंबूर के मंदिर में शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों की ओर से इस शादी के बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं गया है। कहा जा रहा है कि विद्या शादी में डिजाइनर सव्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की गयी सिल्क की साड़ी पहनेंगी। विद्या की शादी का रिसेप्शन चेन्नई में होगा।
विद्या शादी के बाद सिद्धार्थ के दिये 14 करोड़ के फ्लैट में रहेंगी। विद्या-सिद्धार्थ काफी परिपक्क हैं इसलिए दोनों ने कभी भी इस विषय पर खुलकर नहीं कुछ कहा। सिद्धार्थ को लोग करोड़पति कहते हैं उनके दोनों छोटे भाई कुणाल राय कपूर और आदि्त्य राय कपूर दोनों ही फिल्मों में हीरो हैं।
आईये आपको दिखाते हैं विद्या-सिद्धार्थ के संगीत का फंक्शन कैसा रहा..


Click it and Unblock the Notifications