..................... Vidya balan and Siddharth Kapoor'S marriage is a burning Topic on Goggle | गूगल की हॉट टॉपिक डर्टी मिसेज विद्या बालन - Hindi Filmibeat

गूगल की हॉट टॉपिक डर्टी मिसेज विद्या बालन

भले ही विद्या बालन और सिद्धार्थ कपूर ने बिना किसी ताम-झाम के अपनी शादी रचा ली है लेकिन विद्या अपनी हॉट डर्टी इमेज से बाहर नहीं आ पायी हैं जिसका कारण है कि वो गूगल में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हॉट सर्च सेलिब्रेटी बन गयी है जो यह दर्शाता है कि विद्या को खोजने के लिए लोग खासा बेकरार थे। गूगल की लिस्ट माने तो गुरूवार से लेकर शुक्रवार तक में विद्या सबसे ज्यादा सर्च की गयी जिसके चलते वो एक हॉट की कीवर्ड के रूप में सामने आयीं।

आपको बता दें कि जब से फिल्म द डर्टी पिक्चर हिट हुई है तभी से विद्या के चाहने वाले कई गुना बढ़ गये हैं। विद्या के उनके फैंस ने बहुत कुछ ट्विटर पर लिखा भी है। किसी ने उन्हें आने वाली जिंदगी के लिए ऑल द बेस्ट बोला है तो किसी ने उन्हें आने वाले वक्त के लिए आगाह भी किया है क्योंकि विद्या, सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्रियों में से एक विद्या बालन ने करोड़पति बिजनेस मैन सिद्धार्थ राय कपूर संग सात फेर ले लिए।

विद्या-सिद्धार्थ ने शुक्रवार सुबह 4.45 बजे मुंबई के एक मंदिर में शादी की, शादी में दोनों के करीबी मित्र और परिवार वाले ही शामिल हुए हैं। शादी के बाद रिसेप्शन आज चेन्नई में होगा, जिसमें बॉलीवुड के कुछ खास लोगों के पहुंचने की उम्मीद है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X