शादी के बाद अब शुरु होगी विद्या की 'कहानी 2'
हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स फंक्शन के दौरान विद्या बालन को कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला और साथ ही सुजॉय घोष को बेस्ट निर्देशक के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सुजॉय घोष ने मीडिया से बातचीत की और इसी के दौरान उन्होंने कहानी के सीक्वल कहानी 2 को लेकर अपनी प्लानिंग भी बताई। इस अवॉर्ड फंक्शन का टेलिकास्ट सोनी चैनल पर 17 फरवरी को किया जाएगा।
रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक जोड़ी
ज्ञात हो कि 2012 में सुजॉय घोष की फिल्म कहानी के लिए विद्या बालन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था और साथ ही सुजॉय घोष को भी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म को और भी कई अवॉर्ड मिले थे और इस साल के सभी अवॉर्ड्स फंक्शन्स में कहानी का ही बोलबाला रहा। कई सारे अवॉर्ड्स जीतकर कहानी इस साल नंबर वन पर रही। विद्या ने भी लगातार तीसरी बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता।


Click it and Unblock the Notifications
