सैफ के लिए अनसेफ हुआ कोलकाता!
सैफ अली खान के लिए उनकी फिल्म 'बुलैट राजा' काफी मुसीबतें खड़ी कर रही है। पहले जब लखनऊ में सैफ अली खान की फिल्म की शूटिंग चल रही थी तब भी उनकी शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था क्योंकि भीड़ ने अचानक से ही सैफ को घेर लिया था और उन्हें अपनी तरफ खींचने की कोशिश भी की थी। इस वजह से सैफ को अपनी टीम के साथ वहीं पास के एक रेस्टोरेंट में छुप जाना पड़ा था। उसके बाद अब खबर है कि कोलकाता में भी शूटिंग के दौरान भी सैफ को ऐसी ही मुश्किल का सामना करना पड़ा।
खबर के मुताबिक 'बुलैट राजा' की शूटिंग के लिए सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा कोलकाता के कुमारतुली एरिया में सुबह 7 बजे पहुंच गये थे। तभी वहां लोगों की भीड़ भी जुटने लगी। 11 बजे के करीब जब फिल्म की शूटिंग शुरु हुई तो वहां पर लोगों की इतनी ज्यादा भीड़ हो गयी कि शूटिंग को शुरु ही नहीं किया जा सका। लोगों ने भीड़ में ही सैफ और सोनाक्षी को धक्का भी देना शुरु कर दिया ता किसी तरह पूरी कास्ट ने शूटिंग रोककर भीड़ के कम होने का इंतजार किया।
इससे पहले जब 'बुलैट राजा' की शूटिंग लखनऊ में चल रही थी तब भी सैफ के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। सैफ भीड़ की तरफ हाथ हिलाकर उन्हें हैलो कर रहे थे तभी किसी फैन ने उनका हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचने की कोशिश की और फिर भीड़ ने पूरे कास्ट को घेर लिया। फिल्म के निर्देशक तिग्मांशू धूलिया ने पूरी कास्ट को पास के ही एक रेस्टोरेंट में बंद कर दिया और पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने तक पूरी टीम उस होटल में ही रही और बाद में उन्हें बाहर निकाला गया। अब एक बार फिर से सैफ को उसी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
