..................... Vidya Balan meets real life female detectives for 'Bobby Jasoos' - Hindi Filmibeat

पति के लिए नहीं खुद के लिए जासूसों को खोज रही हैं विद्या बालन

बहुमुखी प्रतिभा की धनी विद्या बालन एक बार फिर से अपनी आने वाली फिल्म 'बॉबी जासूस'को लेकर चर्चा में हैं। अपने रीयल एक्टिंग के लिए लोगों की आंखों की तारा बनी विद्या बालन अपनी इस फिल्म के लिए रीयल जासूसों से मिल रही हैं क्योंकि इस फिल्म में वो जासूस का किरदार प्ले कर रही हैं। खबर है कि विद्या आजकल महिला जासूसों की खोज में लगी हुईं है और जिनसे मुलाकात हो सकती है उनसे मुलाकात कर रही हैं।

अभिनय में नाकाम होने पर निर्माता बनीं दिया मिर्जा और उनके मंगेतर साहिल संघा 'बॉबी जासूस' के निर्माता हैं। विद्या दिया और साहिल की इस बात से काफी खुश हैं, उन्होंने दिया और साहिल की जमकर तारीफ भी की है। इस फिल्म का निर्माण बैनर बॉर्न एंटरटेनमेंट के तहत हुआ है, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, फिल्म की गर्मियों में रिलीज होने के आसार है। फिल्म में विद्या बालन के काफी एक्शन सीन भी है जिसके कारण भी विद्या काफी उत्साहित हैं।

विद्या ने कहा, "'बॉबी जासूस' में बहुत मजा आया। हमने हैदराबाद में 51 दिनों में फिल्म पूरी कर ली। दिया मिर्जा और साहिल सांगा ने ऐसा माहौल बनाया, जिसमें हर किसी को लग रहा था कि वह योगदान कर रहा था। 'बॉबी जासूस' फिल्म एक ऐसे जासूस की जिंदगी पर आधारित फिल्म है जो कि अपने बेहतरीन काम की वजह से काफी फेमस था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X