'बॉबी जासूस' काफी अनोखी फिल्म है : विद्या बालन
शुक्रवार को एक रेडियो स्टेशन पर अपनी आने वाली फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' के प्रचार के लिए आई विद्या ने कहा, 'बॉबी जासूस' एक महिला जासूसी फिल्म है, लेकिन यह सिर्फ जासूसी की फिल्म नहीं है, यह एक मानवीय कहानी है। मैं इंतजार कर रही हूं कि लोग 'बॉबी जासूस' को किस तरह लेंगे।"
अभिनय में नाकाम होने पर निर्माता बनीं दिया मिर्जा और उनके प्रेमी साहिल संघा 'बॉबी जासूस' के निर्माता हैं। विद्या दिया और साहिल की इस बात से काफी खुश हैं, उन्होंने दिया और साहिल की जमकर तारीफ भी की है। इस फिल्म का निर्माण बैनर बॉर्न एंटरटेनमेंट के तहत हुआ है, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, फिल्म की गर्मियों में रिलीज होने के आसार है। फिल्म में विद्या बालन के काफी एक्शन सीन भी है जिसके कारण भी विद्या काफी उत्साहित हैं।
विद्या ने कहा, "'बॉबी जासूस' में बहुत मजा आया। हमने हैदराबाद में 51 दिनों में फिल्म पूरी कर ली। दिया मिर्जा और साहिल सांगा ने ऐसा माहौल बनाया, जिसमें हर किसी को लग रहा था कि वह योगदान कर रहा था। 'बॉबी जासूस' फिल्म एक ऐसे जासूस की जिंदगी पर आधारित फिल्म है जो कि अपने बेहतरीन काम की वजह से काफी फेमस था।


Click it and Unblock the Notifications












