अभी शादी के बारे में सोचना भी नहीं चाहती: विद्या बालन

फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन के सितारे इन दिनों बुलंदी पर है, द डर्टी पिक्चर की चर्चा जहां जोरो पर हैं वहीं उनकी नई रिलीज फिल्म कहानी भी लोगों को खासा पसंद आ रही है।

दौलत, शौहरत तो उनके कदम तो चूम ही रही है वहीं ढेरो ईनाम भी उनकी झोली में आ गये हैं। करियर के इस मोड़ पर किसकी इच्छा नहीं होगी आगे बढ़ने की सो विद्या ने भी अपने करियर को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है और अपनी शादी को अगले पांच साल के लिए टाल दिया है।

उनका कहना है कि अभी वो अपना पूरा ध्यान अपने फिल्मी करियर पर देना चाहती हैं इसलिए आने वाले पांच साल तक शादी नहीं करेंगी। अगर सिद्धार्थ मुझसे वाकई में प्यार करते हैं तो उन्हें मेरा इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि विद्या लंबे अरसे से यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सीईओ सिद्धार्थ राय कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

उन्हें मेरे फैसले को सम्मान देना चाहिए। इस वक्त मैं अपने करियर से बेहद खुश हूं। मुझे जिंदगी में अभी और आगे जाना है। विद्या के दोस्तों के मुताबिक नो वन किल्ड जेसिका और द डर्टी पिक्चर की सफलता के बाद से विद्या का रवैया बदल गया है। वे अपनी सफलता को पूरी तरह से भुनाना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने अपना सारा ध्यान शादी से हटा कर करियर पर लगा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X