..................... Vidya Balan is Wearing Sari in Cannes Festival | कान में भी साड़ी ही पहनेंगी विद्या बालन - Hindi Filmibeat

कान में भी साड़ी ही पहनेंगी विद्या बालन

इन दिनों कान फिल्म समारोह के लिए विदंया बालन खासी मेहनत कर रही हैं। लेकिन इस बार भी रेड-कार्पेट पर विद्या बालन वेस्टर्न आउटफिट पर नजर नहीं आने वाली हैं बल्कि इस बार वो पूरी तरह से भारतीय लुक यानी खूबसूरत साड़ी में ही नजर आने वाली है। जी हां विद्या बालन कान फिल्म समारोह में साड़ी में ही नजर आने वाली हैं।

इस साड़ी को साड़ी सब्यसाची डिजाइन करेंगे। सब्यसाची ने विद्या के लिए अपना काम करना शुरू भी कर दिया है। सब्यसाची काफी नर्वस हैं। क्योंकि विद्या के लिए हमेशा साड़ी वही डिजाइन करते हैं। सब्या ने इस काम के लिए फैशन डिजाइनर निशा कुंदानी से भी मदद मांगी है। सब्यसाची ने ही विद्या की शादी की ड्रेस तैयार की थी।

विदया पहले भी कान में साड़ी में ही नजर आयी हैं। लेकिन जब से उनकी शादी हुई है तब से वह हर अवार्ड फंक्शन में, चाहे वो देशी हो या विदेशी, हर जगह साड़ी में ही नजर आयी हैं।

मालूम हो कि बॉलीवुड अदाकारा विद्या बालन कान फिल्म समारोह में में बतौर जूरी पेश होने जा रही है,जूरी मेंबर में विद्या के अलावा हॉलीवुड के प्रख्यात निर्देशक क्लिक करें स्टीवन स्पीलबर्ग, जापानी फिल्म निर्देशक नाओमी कॉस, ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री निकोल किडमैन, लाइफ ऑफ पाई जैसी चर्चित फिल्म बनाने वाले ताइवानी निर्देशक आंग ली और ऑस्ट्रियाई अभिनेता क्रिस्टोफर वॉल्ट्ज़ शामिल होंगे। इस साल ये समारोह 15 से 26 मई तक चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X