खुदा करे की विद्या,सिद्धार्थ की अंतिम बीवी हो...
अरे आप क्या सोचने लगे...लेकिन विद्या के दीवानों ने इसी तरह से ट्विट किये हैं। क्योंकि विद्या सिद्धार्थ राय कपूर की तीसरी पत्नी है। इसलिए लोगों ने ट्विटर पर लिखा है कि भगवान करे की सिद्धार्थ, विद्या को पाने के बाद किसी और की तलाश ना करें क्योंकि विद्या एक बहुत अच्छी अभिनेत्री है। हम उम्मीद करते हैं कि जिस तरह वो पर्दे पर अपने रोल में परिपक्क नजर आती हैं उसी तरह वो रियल लाईफ में भी नजर आयेंगी इसलिए अब विद्या से शादी करने के बाद सिद्धार्थ पूरे जीवन उन्हीं के बनकर रहें और विद्या-सिद्धार्थ की जिंदगी खुशहाल रहे। आॉल द बेस्ट विद्या।
आपको बता दें कि विद्या के फैंस ने यह बातें इसलिए ट्विटर पर लिखी हैं क्योंकि विद्या बिजनेसमैन सिद्धार्थ राय कपूर की तीसरी पत्नी हैं। सिद्धार्थ की पहली पत्नी उनकी बचपन की दोस्त थीं जिनके साथ सिद्धार्थ ने प्रेमविवाह किया था लेकिन जल्द ही दोनों में तलाक हो गया। उसके बाद सिद्धार्थ की जिंदगी में एक टीवी निर्माता आयीं लेकिन शादी के दो साल बाद सिद्धार्थ का उनसे भी तलाक भी हो गया। इसलिए अब सिद्धार्थ, विद्या से शादी करने के बाद तीसरी बार दुल्हा बने थे।
आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्रियों में से एक विद्या बालन ने करोड़पति बिजनेस मैन सिद्धार्थ राय कपूर संग सात फेर ले लिए। विद्या-सिद्धार्थ ने आज शुक्रवार सुबह 4.45 बजे मुंबई के एक मंदिर में शादी की, शादी में दोनों के करीबी मित्र और परिवार वाले ही शामिल हुए हैं। शादी के बाद रिसेप्शन आज चेन्नई में होगा। जिसमें बॉलीवुड के कुछ खास लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद भी विद्या,फिल्मों में काम करती रहेंगी।MUST WATCH

Click it and Unblock the Notifications












