लो अब आपकी विद्या मराठी फिल्में भी करेंगी
फिलहाल तो विद्या बालन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शादी के साइड इफेक्टस' को लेकर खासी चर्चा में हैं। फिल्म में उनके कोस्टार फरहान अख्तर हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्टस' की सीक्वेल है। फिल्म के गानों और प्रोमो ने लोगों का ध्यान अपनी ओऱ खींचा है।
क्या कहा...विद्या बालन गर्भवती हैं.?
विद्या की आखिरी प्रदर्शित फिल्म 'घनचक्कर' थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। साकेत चौधरी द्वारा बनाई जा रही फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' एक रोमांटिक कॉमेडी है।
बेहद बिजी रहने वाली विद्या बालन का कहना है कि शादी के बाद महिलाओं के अंदर चेंज नहीं आना चाहिए।जो ऐसा करती हैं वह गलत हैं। शादी दुनिया का खूबसूरत रिश्ता है इसलिए इसे भरपूर और खुशी-खुशी जीना चाहिए।
विद्या ने यह भी कहा कि वह चाहे कितनी भी बिजी हों अपने लिए वक्त निकाल ही लेती हैं और इस मामले में वह किसी से भी समझौता नहीं करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












