क्या कहा...विद्या बालन गर्भवती हैं.?

जी हां दोस्तों... आपने सही सुना.. हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री विद्या बालन की जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वह शायद गर्भवती हैं। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि विद्या इन दिनों अस्पताल के चक्कर लगाते देखी गयी हैं वह भी कई बार।

कभी वह अपने किसी फैमिली मेंबर के साथ होती हैं तो कभी अपने किसी क्लोज फ्रेंड के साथ। लेकिन अभी इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मालूम हो कि विद्या बालन ने साल 2012 दिसंबर में यूटीवी मोशन के हे़ड सिद्धार्थ राय कपूर से शादी की थी। विद्या, मिस्टर कपूर की तीसरी बीवी हैं। इसलिए ऐसे में हो सकता है कि विद्या फैमिली प्लान कर रही हों।

वैसे इन दिनों विद्या बालन अपनी आने वाली फिल्म शादी के साइड इफेक्टस.. को लेकर खासी चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म प्यार के साइड इफेक्टस की सीक्वेल है।शादी के बाद पति-पत्नी का रिलेशन कौन सा मोड़ लेता है..इसी की खट्टी-मिठी दास्तां हैं यह आने वाली फिल्म।

फिल्म के बारे में फरहान ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं इस फिल्म के जरिये लोगों को हंसाने की कोशिश करूंगा तो वहीं फिल्म के निर्देशक साकेत चौधरी ने कहा कि मेरी फिल्म की यूएसपी फरहान और विद्या का रीयल लाइफ में शादी-शुदा होना है।

दोनों ही शादी के रिश्ते और उसकी गहराई को समझते हैं इसलिए दोनों ने मेरी फिल्म के किरदारों को बखूबी अंजाम दिया है। मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि मैंने दो मंझे हुए कलाकारों को निर्देशित किया है।

वैसे इससे पहले करीना कपूर खान की भी गर्भवती होने की खबर आयी थी लेकिन वह बात केवल अफवाह साबित हुई देखते हैं विद्या के मामले में क्या होता है?

Must See: शादी के साइड इफेक्टस की तस्वीरें

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X