फरहान नहीं शाहरूख की मुरीद विद्या बालन
इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शादी के साइड इफेक्टस' के प्रमोशन में बिजी विद्या बालन ने प्रमोशन इवेंट में कहा कि जब मैं यंग थी तब शाहरूख टीवी पर फौजी शो में आया करते थे, मेरी बहनें तभी से किंग खान की दिवानी थीं लेकिन मुझे वह अच्छे नहीं लगते थे लेकिन जैसे-जैसे वह फिल्मों में सक्रिय हुए मुझे पसंद आने लगे।
आज मैं दावे से कह सकती हूं कि वह बॉलीवुड के चार्मिंग लोगों में से एक हैं। विद्या ने यह भी कहा कि वह उनकी 'दिल से' देखकर उनपर फ्लैट हो गयी थीं। विद्या ने यह भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि एक दिन मैं जरूर उनके साथ काम करूंगी।
खुश रहना है तो बीवी में कमी निकालना छोड़ दो: फरहान अख्तर
गौरतलब है कि 28 फरवरी को रिलीज होने वाली एकता कपूर प्रोडक्शन की फिल्म 'शादी के साइट इफेक्ट्स' में विद्या बालन के साथ पहली बार पर्दे पर फरहान अख्तर नजर आ रहे हैं। फिल्म सुपरहिट फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्टस' की सीक्वेल है। साकेत चौधरी निर्देशित फिल्म 'शादी के साइट इफेक्ट्स' के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म में दो दिग्गजों फरहान अख्तर और विद्या बालन की मौजूदगी के कारण इस फिल्म से लोगों का खासी उम्मीदे हैं। देखते हैं यह उम्मीदें पूरी होती हैं या नहीं?


Click it and Unblock the Notifications












