खुश रहना है तो बीवी में कमी निकालना छोड़ दो: फरहान अख्तर
प्यार दिवस यानी 14 फरवरी को फरहान अख्तर और विद्या बालन की फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' रिलीज होने वाली है। फिल्म के हीरो फरहान का कहना है कि अगर आप अपनी शादी में कमियां खोजोगे तो कभी भी खुश नहीं रहेंगे।
इसलिए अपनी शादी और अपने पार्टनर की हर अच्छी चीज पर ध्यान दीजिये देखियेगा लाइफ कितनी खुशनुमा हो जायेगी। फरहान ने यह बातें अपनी आने वाली फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' के प्रमोशन के दौरान कही।
फिल्म की हिरोईन विद्या बालन की तारीफ करते हुए फरहान ने कहा कि विद्या की जितनी तारीफ की जाये कम हैं, मैंने उनकी बहुत तारीफें सुनी थीं लेकिन साथ काम करके जाना कि वह वाकई में तारीफ के काबिल है।
फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' के प्रोमो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' साकेत चौधरी के निर्देशन में बनी है। शादी के साइड इफेक्ट्स' फिल्म, 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' का अगला भाग है, जो पति और पत्नी की कहानी पेश करती है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि पति-पत्नी जिंदगी की जटिलताओं का समाना कैसे करते हैं।
विद्या बालन और फरहान दोनों ही शादी-शुदा है इसलिए दोनों ने ही शादी और उससे जुड़ी बातों को बहुत ही सुंदर ढंग से पर्दे पर चरितार्थ किया है। दोनों ही सितारों की फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं इसलिए इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं देखते हैं कि दोनों की कमेस्ट्री पर्दे पर क्या गुल खिलाती है?
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











