शादी के साइड इफेक्टस.. बड़े अच्छे लगते हैं...

चौंक गये ना आप.. कि हम क्या बात कर रहे हैं.. लेकिन क्या करें बात ही ऐसी है। अच्छा-अच्छा आप परेशान मत होईये.. हम बता देते हैं कि असल बात क्या है? तो सुनिए हम बात कर रहे हैं सोनी के पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं...कि जिसमें फिल्म 'शादी के साइड इफेक्टस' का प्रमोशन करने के लिए अभिनेत्री विद्या बालन बतौर मेहमान शिरकत करने वाली हैं।

अब सीरयल एकता कपूर का है और फिल्म भी एकता कपूर की है तो फिल्म का प्रमोशन एकता जरूर अपने शो में करवायेंगी ही।

वैसे एकता के लिए इस तरह का प्रमोशन काफी फायदेमंद साबित होता है क्योंकि इससे पहले एकता ने अपने ही हिट शो बड़े अच्छे लगते हैं... में द डर्टी पिक्चर ...का प्रमोशन करवाया था.. जो कि एकता कपूर की प्रोडक्शन की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। विद्या को तो इस फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड तक मिल चुका है।

खुश रहना है तो बीवी में कमी निकालना छोड़ दो: फरहान अख्तर

एक बार फिर से विद्या बालन शो में अपनी फिल्म 'शादी के साइट इफेक्ट्स' का प्रचार करने आ रही हैं, जो कि 28 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। विद्या वाला एपीसोड अगले हफ्ते प्रसारित किया जायेगा।

गौरतलब है कि एकता कपूर प्रोडक्शन की फिल्म 'शादी के साइट इफेक्ट्स' में विद्या बालन के साथ पहली बार पर्दे पर फरहान अख्तर नजर आ रहे हैं। फिल्म सुपरहिट फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्टस' की सीक्वेल है।

साकेत चौधरी निर्देशित फिल्म 'शादी के साइट इफेक्ट्स' के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म में दो दिग्गजों फरहान अख्तर और विद्या बालन की मौजूदगी के कारण इस फिल्म से लोगों का खासी उम्मीदे हैं। देखते हैं यह उम्मीदें पूरी होती हैं या नहीं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X