फिल्मफेयर के फैसले से विद्या ओके पर दिया मिर्ज़ा के लिए NOT OK!

विद्या बालन नाम ही ऐसा है कि जब से उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा है, किसी अवार्ड शो में वो ना हों तो ताज्जुब होता है। पर 2014 ऐसा ही ताज्जुब करने वाला साल था। विद्या की दो फिल्में बॉबी जासूस और शादी के साइड इफेक्ट्स आई। पर दोनों में से कोई भी विद्या इफेक्ट नहीं बना पाई।

हालांकि विद्या की फिल्म बॉबी जासूस अच्छी थी पर 2014 अच्छी फिल्मों का साल था। और इन बेहतरीन फिल्मों के आगे विद्या की बॉबी जासूस थोड़ी फीकी रह गई। ऐसे में विद्या का नॉमिनेट ना होना लाज़िमी था। और विद्या ने इसे खुले दिल से स्वीकार किया।

पर विद्या की बॉबी जासूस की प्रोड्यूसर दिया मिर्ज़ा अपनी फिल्म के इग्नोर किये जाने से काफी खफा हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की नाराज़गी भी जताई। दिया ने लिखा कि बॉबी जासूस और विद्या बालन जैसी स्टार को इंडस्ट्री का इग्नोर कर देना बहुत ही गलत बात है। दिया की मानें तो जब बॉबी जासूस रिलीज़ हुई तो सबने इस फिल्म की जमकर तारीफ की।
ALSO SEE: क्यों फ्लॉप होकर भी दिलों में रह गई रहना है तेरे मिल में?

जहां क्रिटिक्स ने फिल्म को काफी अच्छे स्टार दिए वहीं विद्या बालन की परफॉर्मेंस को सबने सराहा लेकिन जब अवार्ड देने की बात आई तो विद्या बालन को बिल्कुल ही इग्नोर कर दिया। दिया के मुताबिक विद्या बालन बॉबी जासूस के लिए विद्या बालन को नॉमिनेट होना चाहिए था और उनके साथ नाइंसाफी की गई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X