Happy B'day:परिणीता के भोलेपन से सिल्क की डर्टी पिक्चर तक विद्या बालन के दस साल
विद्या बालन 1 जनवरी को नए साल के साथ अपना हैप्पी बर्थ डे भी मना रही है। परिणीता के भोलेपन से लेकर सिल्क स्मिता की डर्टी पिक्चर तक विद्या बालन ने अपने लिए वो मुकाम बनाया है जिसे बनाने में हीरोइनों को अक्सर पसीने छूट जाते हैं। वहीं विद्या बालन ने एक नया ट्रेंड चलाया हीरोइन केंद्रित फिल्मों का। अपनी पहली फिल्म परिणीता से लोगों के दिल में अपने लिए जगह बनाने वाली विद्या ने अपने टैलेंट का लोहा मनवाया और इसके साथ ही उन्होंने साबित किया कि हीरोइनें भी फिल्म का अहम हिस्सा होती हैं। हालांकि उनके नाम पर हे बेबी और किस्मत कनेक्शन जैसे कुछ डिज़ास्टर्स हैं पर विद्या के लिए सब माफ। नज़र डालते हैं उनके TOP 10 किरदार पर -


Click it and Unblock the Notifications











