कान के जूरी मेंबर में विद्या, झूमा बॉलीवुड
बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्रियों में से एक विद्या बालन ने एकबड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्हें कान फिल्म महोत्सव की जूरी मेंबर बनाया गया है।
इस बार जूरी मेंबर में विद्या के अलावा हॉलीवुड के प्रख्यात निर्देशक क्लिक करें स्टीवन स्पीलबर्ग, जापानी फिल्म निर्देशक नाओमी कॉस, ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री निकोल किडमैन, लाइफ ऑफ पाई जैसी चर्चित फिल्म बनाने वाले ताइवानी निर्देशक आंग ली और ऑस्ट्रियाई अभिनेता क्रिस्टोफर वॉल्ट्ज़ शामिल होंगे। इस साल ये समारोह 15 से 26 मई तक चलेगा।
विद्या की इस कामयाबी से बॉलीवुड काफी खुश हैं। निर्माता-निर्देशक प्रदीप सरकार ने कहा कि विद्या को जब मैंने पहली बार साइन किया था तो मुझे तब ही लग गया था कि यह लंबी रेस का घोड़ा है। मैं विद्या को उसकी इस कामयाबी के लिए बहुत बधाई देता हूं। वो इसी तरह कामयाबी की सीढियां चलती रहे।तो वहीं एकता कपूर और विशाल भारद्वाज ने भी विद्या को बधाई दी है। विद्या बालन को लगातार फिल्म फेयर का बेस्ट हिरोईन अवार्ड मिला है। साथ ही अपने परिपक्क अभिनय की वजह से उन्होंने बोल्ड किरदार निभाकर नेशनल अवार्ड भी अपने नाम किया है जिसके कारण लोग बॉलीवुड में विद्या को चौथा खान कहते हैं, जिनके अकेले दम पर फिल्में चलती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
