विधु ने भेजा 'फोर्थ इडियट' को नोटिस
इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट 'थ्री इडियट्स' के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने एनिमेशन फिल्म 'द फोर्थ इडियट' के निर्माताओं को कॉपी राइट उल्लंघन के मामले में एक लीगल नोटिस भेजा है।
इस नोटिस में विधु ने फिल्म के निर्माता बिस्वरूप रॉय चौधरी पर उनकी फिल्म की स्टोरी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग और यहां तक की नाम को भी उनकी इज़ाज़त के इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है और कहा है कि फिल्म के प्रोमो वगैरह का प्रसारण तुरंत रोका जाए ।
इस नोटिस के बाद फिल्म का प्रीमियर रोक दिया गया है । फिल्म का प्रीमियर लखनऊ के वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर में होना था मगर उसे रोक दिया गया है हालांकि 'द फोर्थ इडियट' के डायरेक्टर की तरफ से अभी तक इस नोटिस का कोई जवाब नहीं मिल सका है।
3 idiots थ्री इडियट्स द फोर्थ इडियट निर्देशक फिल्म बॉलीवुड विधु विनोद चोपड़ा bollywood director film the 4th idiot vidhu vinod chopra


Click it and Unblock the Notifications
