सलमान ने लकी चार्म छोड़ा

Salman khan
पहली बार सलमान खान अपने लकी चार्म यानी फिरोजा ब्रेसलेट के बगैर रुपहले परदे पर दिखाई पड़ेंगे। उन्होंने यह कदम 'दबंग" फिल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप की सलाह पर उठाया है। भले ही सलमान खान ने अपने अब तक के जीवन में कई गर्लफ्रैंड्स बदली हों, लेकिन एक चीज उन्होंने हमेशा अपने बेहद करीब रखी है और वह है उनका फिरोजा ब्रेसलेट। सीधे हाथ की कलाई में झूलता फिरोजी रंग का ब्रेसलेट सलमान खान का ट्रेडमार्क बन चुका है। सल्लू मियां के लिए यह ब्रेसलेट भाग्यशाली माना जाता है और यही वजह है कि उनके द्वारा अभिनीत फिल्मों में भी यह दिखाई पड़ता है।

उनकी पिछली प्रदर्शित फिल्म 'वांटेड" के प्रोमोज में भी इसे प्रमुखता से दिखाया गया था। इस क्रम में पता चला है कि वह पहली बार अपने लकी चार्म ब्रेसलेट के बगैर रुपहले परदे पर दिखाई पड़ेंगे और इसका सबब बनेगी 'दबंग" फिल्म। सलमान से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक सलमान को यह ब्रेसलेट बेहद पसंद है और पिछले डेढ़ दशक से वह इसे अपनी कलाई में पहने हुए हैं। हालांकि इसे पहनने के पीछे कोई अंधविश्वास नहीं है। सलमान इसे सिर्फ इसलिए पहनते हैं, क्योंकि ऐसा ही एक ब्रेसलेट उनके वालिद सलीम साहब भी पहनते हैं। 'दबंग" फिल्म में सलमान खान एक पुलिस अधिकारी बने हैं।

जाहिर सी बात है कि इस भूमिका के साथ यह ब्रेसलेट फिट नहीं बैठता। इसे समझते हुए जब नवोदित निर्देशक अभिनव कश्यप ने उनसे ब्रेसलेट उतारने को कहा तो वह सहर्ष तैयार हो गए। इस बारे में चर्चा करने पर अभिनव ने उल्टे प्रश्न दागा, 'क्या आपने कभी किसी पुलिस अधिकारी को रत्न जड़ित ब्रेसलेट पहने हुए देखा है?" तो सलमान इसे उतारने के लिए सहर्ष तैयार हो गए? इस प्रश्न पर अभिनव कहते हैं, 'बिल्कुल। जब मैंने उनसे कहा कि यह किरदार के साथ मैच नहीं करता है, तो उन्होंने बेझिझक इसे उतार दिया। सलमान कॅरियर को लेकर बेहद प्रोफेशनल शख्स हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X