बलात्कारी शाइनी की नौकरानी को झूठ बोलने की मिलेगी सजा

फिल्म अभिनेता शाइना आहूजा रेप केस अभी भी संदेह के घेरे में है. उम्मीद की जा रही है कि शाइनी लोअर कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जायेंगे। गौरतलब है कि गैंगस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले संजिदा अभिनेता शाइनी आहूजा को अपनी नौकरानी के साथ रेप करने के मामले में दोषी पाया गया है। लोअर कोर्ट ने उन्हें सात साल की सजा सुनाई हैं।

अब वो ही कोर्ट उस नौकरानी पर भी नकेल कसने जा रहा है, जिसके साथ शाइनी ने रेप किया था। कोर्ट का कहना है कि शाइनी की नौकरानी ने अपना बयान पलट कर कोर्ट को गुमराह और उसका समय बर्बाद करने की कोशिश की थी। जिसकी वजह से नौकरानी के ऊपर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। शाइनी को सजा सुनाने वाले जज पी.एम. चौहान ने अपने फैसले में कहा कि अदालत ने नौकरानी के बयान पर भरोसा किया था।

हालांकि बाद में वह अपने बयान से मुकर गई थी। इसके बावजूद अदालत ने डीएनए परीक्षण समेत फोरेंसिक जांच को अपने फैसले का आधार बनाया। सत्र अदालत ने परिस्थितिजन्य प्रमाणों के आधार पर शाइनी को अपराध में लिप्त पाया।

वैसे शाइनी पर हुए इस फैसले के बाद एक से एक हतप्रभ किस्से सामने आ रहे है, बॉलीवुड के कुछ कलाकारों ने कहना शुरू किया कि शाइनी के साथ साजिश रची जा रही है, उसे फंसाया गया है जबकि कुछ कलाकार प्रमुख रूप से फिल्म अभिनेत्री सयाली भगत ने हाल ही में खुलासा किया है कि शाइनी को वो लड़कीबाज मानती है, उन्होंने कई बार उन्हें भी छूने की कोशिश की थी। इसलिए उन्हें लगता है कि शाइनी के साथ जो हुआ वो सही हुआ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X