लड़कीबाज है शाइनी आहूजा : सयाली भगत

लेकिन शाइनी के बारे में कुछ हैरतअंगेज खुलासे हुए हैं। एक अंग्रेजी न्यू वेबसाइट के मुताबिक द ट्रेन फिल्म की अभिनेत्री सयाली भगत और महिला निर्देशक पूजा जतिंदर बेदी ने शाइनी को करेक्टरलेस और लड़की बाज करार दिया है। निर्देशिका ने बाताया है कि शाइनी अक्सर फिल्मी सेट पर लड़कियों को परेशान किया करता था।
फिल्म अभिनेत्री सयाली भगत ने कहा है कि शाइनी अक्सर उनके पास आने की कोशिश करते थे, उन्हें गले लगाने या फिर हाथ पकड़ने की फिराक में रहते थे। यहां तक की एक बार शाइनी ने सीन डिस्कस करने के बहाने उन्हें प्राइवेट रूम में बुलाकर उन्हें गले लगाने की भी कोशिश की थी।
उन्होंने बताया कि इंटिमेट सीन करने के पहले शाइनी ने उन्हें अपना हाथ पकड़कर बात करने को कहा। उनका कहना था कि ऐसा करने से वह ठीक से सीन कर पाएंगी। सयाली ने यह भी बताया कि उन्होंने न सिर्फ सीन से पहले उनका हाथ पकड़ा बल्कि एक कोने में ले जाकर सोहा अली खान और कंगना रनाउत के साथ किए गए इंटिमेट सींस के बारे में भी खुलकर बताने लगे।
मुझे ये सब अच्छा नहीं लगा था , मैने इसका विरोध किया तो वो मुस्कुराकर बोले अरे इसमें नाराज होने की क्या बात है ये तो मैं तुम्हारे भले के लिए कह रहा था।


Click it and Unblock the Notifications











