बॉलीवुड पर कोरोना का कहर- अब विकी कौशल भी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटीन
भूमि पेडनेकर के बाद अब, अभिनेता विकी कौशल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विकी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है, साथ ही उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। कोरोना की दूसरी लहर का कहर बॉलीवुड पर काफी देखने को मिल रहा है। हाल फिलहाल में ही एक के बाद एक कई कलाकार कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
Recommended Video
विकी कौशल ने अपने Covid-19 पॉजिटिव होने की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी है। उन्होंने इस पोस्ट में बताया है कि सुरक्षा के सारे नियमों का पालन और हर चीज का ध्यान रखने के बावजूद वह कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने लिखा है कि वह होम क्वॉरंटीन हो गए हैं और डॉक्टर के सलाह पर दवाइयां ले रहे हैं।

साथ ही विकी ने लिखा है कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वे कृपया अपना टेस्ट करवा लें। अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।
अक्षय कुमार हेल्थ अपडेट- अस्पताल में भर्ती हुए सुपरस्टार, कहा- 'उम्मीद है जल्द ही घर वापस लौट आउंगा'


Click it and Unblock the Notifications