अक्षय कुमार हेल्थ अपडेट- अस्पताल में भर्ती हुए सुपरस्टार, कहा- 'उम्मीद है जल्द ही घर वापस लौट आउंगा'
रविवार को अक्षय कुमार ने कंफर्म किया कि वो कोरोना वायरस ने संक्रमित पाए गए हैं। इतना ही नहीं, अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'राम सेतु' के 45 टीम सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं, अब ताजा रिपोर्ट है कि अक्षय कुमार को रविवार को ही शाम 5 बजे के आसपास उन्हें पवई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता ने खुद इस बारे में ट्विट कर अब जानकारी दी है।
अक्षय ने लिखा, "आप सभी की प्रार्थनाओं का शुक्रिया और लगता है कि वे असर भी कर रही हैं। मैं बिल्कुल ठीक हूं लेकिन सावधानी के लिए और मेडिकल सलाह के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हो गया हूं। उम्मीद है कि जल्द ही घर वापस लौट आऊंगा। ख्याल रखें.."
Recommended Video

हाल ही में फिल्म राम सेतु की शूटिंग शुरु की गई है। अक्षय कुमार के संक्रमित होने के बाद, इस फिल्म से जुड़े करीब 75 लोगों का टेस्ट हुआ जिसमें से 45 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। इसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications