Vicky Kaushal की नई फिल्म का ऐलान, करण जौहर और अमेज़न प्राइम ने मिलाया हाथ, जानें रिलीज डेट और बाकी details

Vicky Kaushal: प्राइम वीडियो ने आज विक्की कौशल स्टारर एक नई फिल्म की घोषणा की है। धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव के साथ मिलकर अमेज़न प्राइम वीडियो इस फिल्म का निर्माण करेगा। फ़िल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशन का जिम्मा आनंद तिवारी ने लिया है और हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्वा मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी द्वारा निर्मित है।
इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे 28 जुलाई, 2023 को थिएटरों में रिलीज़ किया जाएगा। थिएटरों में रिलीज़ होने के बाद, यह फ़िल्म भारत में और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम के सदस्यों के लिए देखने के लिए उपलब्ध होगी।
विक्की कौशल-अभिनीत सह-निर्मित की जानेवाली यह दूसरी फ़िल्म है जिसका निर्माण प्राइम वीडियो और धर्मा प्रोडक्शंस मिलकर कर रहे हैं।
प्राइम वीडियो, भारत के वाइस प्रेसिडेंट गौरव गांधी ने कहा, "योद्धा को अपनी पहली सह-निर्मित फ़िल्म के तौर पर घोषित करने के बाद, अब हम धर्मा के साथ अगली सह-निर्मित फ़िल्म के रूप में आनंद तिवारी की फ़िल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं। मुझे विश्वास है कि प्राइम वीडियो और धर्मा प्रोडक्शंस मिलकर भारत के साथ-साथ दुनिया भर के दर्शकों को सिनेमा देखने का विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करना जारी रखेंगे।"
Avatar The Way Of Water: बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की तैयारी, 2022 की टॉप ओपनर्स में शामिल!
वहीं, करण जौहर ने कहा, "आनंद तिवारी की आने वाली फिल्म कई मायनों में ख़ास है। प्राइम वीडियो के साथ मिलकर हमने दुनिया भर के दर्शकों के लिए कुछ सबसे यादगार कहानियां प्रस्तुत की हैं। शेरशाह और गहराइयां के डायरेक्ट-टू-सर्विस प्रीमियर से लेकर हमारी थिएटर में रिलीज़ होनेवाली फ़िल्मों को दुनिया तक पहुंचाने तक.. हम उनके साथ फ़िल्में बनाने - लाइसेंसिंग, ओरिजिनल सीरीज़, ओरिजिनल फिल्में और अब थिएटर में रिलीज़ की जानेवाली सह-निर्मित फ़िल्मों में मिलकर काम करने के लिए रोमांचित हैं।"
अपूर्व मेहता ने कहा, "आनंद तिवारी की आने वाली फ़िल्म ड्रामा, इमोशंस और कॉमेडी का एक बेहतरीन मिश्रण है जो दर्शकों को रोमांचित कर देगी। विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क जैसे कलाकारों के साथ, यह फ़िल्म गर्मियों के मौसम के मनोरंजन के लिए बिल्कुल सही है और हम इसे सिनेमाघरों में दर्शकों को दिखाने के लिए इंतज़ार नहीं कर सकते।"


Click it and Unblock the Notifications











