..................... अवतार 2: बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की तैयारी, 2022 की टॉप ओपनर्स में शामिल! Avatar The Way Of Water Box Office Prediction: Film to break record with 40 crore plus opening - Hindi Filmibeat

Avatar The Way Of Water: बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की तैयारी, 2022 की टॉप ओपनर्स में शामिल!

avatar-the-way-of-water-box-office-prediction-film-to-break-record-with-40-crore-plus-opening

Avatar The Way Of Water: 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से जेम्स कैमरून की 'अवतार द वे ऑफ वाटर' भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज कितना है, जिसका नतीजा फिल्म की एडवांस बुकिंग पर भी देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 26-28 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

भारत में हॉलीवुड फिल्म 'अवतार- द वे ऑफ वाटर' 3800 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। हर फिल्म के 17000 से भी ज्यादा शोज, हर भाषा में दिखाए जाएंगे। पहले वीकेंड के लिए कई जगहों पर रात 12.30 बजे से ही शो शुरू हो गए हैं। और लगभग सभी शो हाउसफुल चल रहे हैं।

ऐसे में ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 40 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। यानि की अवतार 2 इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। फिल्म को 3डी, आईमैक्स 3डी और 4डी फॉर्मेट पर पूरे देश में रिलीज किया गया है।

40-50 करोड़ की ओपनिंग

40-50 करोड़ की ओपनिंग

अवतार 2 शुक्रवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 40-50 करोड़ रुपये के बीच पहुंचने की उम्मीद है, जो किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए एक ठोस शुरुआत है।वास्तव में, इस साल बहुत कम भारतीय फिल्में इस आंकड़े तक पहुंच पाई हैं।

अवतार 2 के एडवांस बुकिंग की बात की जाए तो पीवीआर, आईमैक्स और सिनेपोलिस ने इसके 2 लाख 75 हजार से ज्यादा टिकट बुधवार 3 बजे तक बेच दिए थे।

अवतार का कलेक्शन

अवतार का कलेक्शन

अवतार का पहला भाग 2009 में रिलीज़ किया गया था।12 साल पहले आई इस फिल्म ने रिलीज होने पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 141.25 करोड़ की कमाई की थी। अवतार 2 से, कम से कम यह उम्मीद तो की ही जा सकती है कि फ़िल्म 250 करोड़ से ऊपर जाएगी।अवतार 2 का बजट 2000 करोड़ तक का बताया जा रहा है।

कोई नहीं है टक्कर में

कोई नहीं है टक्कर में

भारत में अवतार 2 को 16 दिसंबर की सोलो रिलीज मिली है। फिलहाल दृश्यम 2 सिनेमाघरों में है, लेकिन अवतार को उससे कोई टक्कर नहीं। फिल्म को अगले शुक्रवार को रोहित शेट्टी की सर्कस का सामना करना पड़ सकता है.. क्योंकि रोहित शेट्टी की फिल्म पारिवारिक दर्शकों को अपनी तरफ खींच सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X