विकी कौशल और कियारा आडवाणी की फिल्म मिस्टर लेले से आई बड़ी अपडेट? खुश हो जाएंगे फैंस!
अभिनेता विकी कौशल लगातार कई फिल्मों का हिस्सा आन वाले समय में बनते नजर आने वाले हैं लेकिन इस समय वो एक खास फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। खबर है कि विकी कौशल ने हाल ही में अपनी एक फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है जिसका नाम मिस्टर लेले है। जी हां ये वही फिल्म है जो कि वरुण धवन ने साइन की थी और इसका पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया था।
पिंकविला की रिपोर्ट के माने तो अब इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और वरुण धवन रिप्लेस करते हुए विकी कौशल कियारा के साथ शूट शुरु कर दिया है। गौरतलब है कि इस फिल्म को निर्देशक शशांक खेतान निर्देशित कर रहे हैं जबकि फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है। इस फिल्म से मिली ताजा जानकारी में पता चला है कि इसमें विकी एक महाराष्ट्रियन का किरदार निभाने वाले हैं।
ऋतिक रोशन की स्टाइल पर फिदा हुईं जैकलीन फर्नांडीज, डांसिंग की तस्वीरों पर किया ऐसा कमेंट!


Click it and Unblock the Notifications











