ऋतिक रोशन की स्टाइल पर फिदा हुईं जैकलीन फर्नांडीज, डांसिंग की तस्वीरों पर किया ऐसा कमेंट!
सुपरस्टार ऋतिक रोशन इस समय कुछ फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और उनके फैंस लगातार फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी ऋतिक रोशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं जिसमें वो डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सुपरस्टार ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा है कि वो फिल्मफेयर में डांस कर रहे हैं।
इसके अलावा ऋतिक रोशन का कहना है कि वो डांस से प्यार करते हैं। इस तस्वीर पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने रिएक्ट किया और लिखा है.. Killed It!

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन हॉलीवुड फिल्म को लेकर बिजी हैं जिसको लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। इस फिल्म को लेकर खबर थी कि ये एक स्पाई थ्रिलर होगी और अगर सबकुछ सही रहेगा तो ऋतिक रोशन एक वैश्विक स्टार के तौर पर नजर आएंगे।

कृषि 4
हिंदी फिल्मों की बात करें तो अभिनेता राकेश रोशन इस समय कृषि 4 को लेकर चर्चा में हैं और इस फिल्म की की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

खूब एंटरटेन किया
इसके पहले इस सीरीज की 3 फिल्मों ने रिलीज होकर काफी तगड़ा धमाका किया था और फैंस को खूब एंटरटेन किया था।

दोबारा एंट्री हो सकती हैं
कृष 4 की कहानी को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि इसमें फिल्म कोई मिल गया के जादू की दोबारा एंट्री हो सकती हैं लेकिन इसका आधिकारिक पता नहीं चला है।

स्पाई थ्रिलर
ऋतिक रोशन के फैंस फिलहाल उनको हॉलीवुड स्पाई थ्रिलर में देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं और एक तगड़े धमाके की उम्मीद कर रहे हैँ।

शानदार फिल्में
अभिनेता ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में और किरदार किए हैं जो कि काफी चैलेंजिंग रहे हैं लेकिन पसंद किए गए हैँ।

तगड़ा एक्शन
एक्शन की बात करें तो आखिरी बार ऋतिक रोशन.. टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर फिल्म वार में तगड़ा एक्शन करते नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











