मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर अस्पताल में भर्ती
शर्मिला टैगोर ने कहा कि उन्हें बेहद अफसोस है कि वो इस इवेंट में शामिल नहीं हो पायीं। मैं क्या करूं, मुझे फूड प्वाइजनिंग हो गया था जिसके कारण मेरी हालत इतनी बिगड़ गयी थी जिसके कारण मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
इसे हालात कहे या फिर कुछ और क्योंकि इस समय मेरे तीनों बच्चे सैफ, बुलेट राजा की शूट में, सोहा अली खान 'साहिब बीवी और गैंगस्टर' के प्रमोशन में और सबा इवेट में मशरूफ थी जिसके कारण हमारे खानदान का कोई भी इंसान इस इवेंट में पहुंच नहीं पाया।
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने जब लेक्चर शुरू करने की घोषणा में देरी की थी तो शर्मिला टैगोर ने ही श्रीनिवासन को पत्र लिखकर लेक्चर की मांग की थी लेकिन वो खुद इस समारोह में पहुंच नहीं पायी। यह लेक्चर हर साल होता है। जिसे नवाब मंसूर अली खान संबोधित किया करते थे लेकिन उनके बाद यह जिम्मेदार शर्मिला टैगोर पर है।


Click it and Unblock the Notifications
